सावधान धमतरी: जिले में कोरोना से हड़कंप, एक की मौत

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- जिले में एक साथ कोरोना के 5 मरीज मिले हैं, इससे जिले में हड़कंप मच गया है, वहीं शहर में एक युवक की मौत हो गई । यदि सावधानी नहीं बरती गई तो यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

प्रदेश में कुल 35 कोरोना के मरीज एक ही दिन में मिले हैं, जो चौंकाने वाली है। कोरोना के मरीज बढ़ने से अब जिले में सावधानी बरतने की बेहद जरूरी है, नहीं तो तेजी से फैल सकता है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी व प्रदेश के लिए कोरोना से संबंधित बुरी खबर है..धमतरी जिला में कोरोना के एक साथ 5 मरीज मिले है। जिसमें धमतरी शहर से एक, नगरी ब्लॉक से तीन और गुजरा ब्लॉक से एक इस तरह से 5 मरीज शामिल है, धमतरी में जो संक्रमित पाया गया है उसे चिकित्सक बताया जा रहा है। धमतरी में मिले 5 मरीज के आधार पर जिला प्रदेश में चौथे नंबर पर रहा।

     संपादक

प्रदीप गंजीर (छ ग)

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top