नुक्कड़ सभा में केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे - कांग्रेसी लक्ष्मीकांता

Pradeep Ganjeer
0
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- केंद्र सरकार के वादा खिलाफी व गलत नीतियों के विरोध में जय भारत सत्याग्रह नुक्कड़ सभा ब्लाक कांग्रेस कुरूद अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में ग्राम मरोद ,सिर्री,अटंग में छाया विधायक कुरूद श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने तीखा प्रहार करते कहा.. 

चुनाव के पहले आपके शब्द थे-

देश बिकने नही दूंगा! 

बेरोजगारी की खात्मा करूंगा!

गरीबी, महंगाई भुखमरी का नामो निशान मिटा दूंगा! 

भ्रष्टाचार खत्म करेंगे! 

संविधान व कानून का पालन होगा!

किसान मजदूर खुशहाल होंगे।

नोट बंदी से काला धन वापस होगा!

...आगे श्रीमती साहू ने कहा जय भारत सत्याग्रह के माध्यम से पूरे देशवासी पूछता है।
मोदी जी आप से जनता सत्य के लिए आग्रह करता है। आप बताए नोट बंदी से काला धन कितना वापिस हुआ, इन काला धन से कितने लोगो के खाते में पंद्रह लाख गया? 2 करोड़ रोजगार देंगे , किसानों की आमदनी दुगुनी करेंगे, महंगाई कम करेंगे। भ्रष्टाचार का खात्मा गैरो के लिए। अपनो को मलाई।
आज आपसे ये पूरा देश पूछता है आप मौन क्यों है । बोलिए नही बोल सकते क्यों। क्योंकि आपके झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। मंहगाई चरम पर, बेरोजगार हताश, किसान परेशान,भ्रष्टाचार में कार्यवाही मेरे अपने पराए! देश की संपत्ति का निजीकरण कर देश को पुनः गुलामी की ओर। आपके झूठ का पर्दाफाश हो गया है। सत्य देश की जनता के सामने है।

    संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top