यूनिक रीड इंग्लिश स्कूल सेमरा में मनाया गया भगवान परशुराम प्रकटोत्सव

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप धमतरी:- यूनिक रीड इंग्लिश स्कूल सेमरा में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव मनाया गया,इस अवसर पर बच्चों ने भाषण कविता के द्वारा परशुराम जी का महिमा मंडन किया! प्रिंसिपल पवन गुरु ने बच्चों को बताया कि,वह शिव के परम भक्त एवं महान पितृ भक्त थे, जिसके कारण वे संसार में अक्षर एवं अमर हो गए,अष्ट चिरंजीवी में से एक है ! भगवान परशुराम का जन्म वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीय को हुआ था,इस तिथि को अक्षय तृतीया नाम से जाना जाता है,भगवान परशुराम दुनिया से अहंकार को मिटाना चाहते थे! जिससे हमें गुरु भक्ति और पितृ भक्ति की शिक्षा मिलती है! तत्पश्चात वाइस प्रिंसिपल देवी लक्ष्मी साहू के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की परंपरा को जीवंत रखते हुए गुड्डा गुड़िया की शादी रचा गया मंडप को कलश,आम पत्र,तोरण से सजाया गया! शादी की रस्म मंडवा, परघनी,तेल माटी,माटी के बाद तेल हल्दी चढ़ाया गया!बारात परघनी समधी भेंट,वेद मंत्रों के साथ सात फेरे एवं नेमाचार पूरा किया गया, कार्यक्रम में पालक गण अजय मरकाम,दयाराम साहू,टिकेश्वर साहू एवं ठाकुर राम साहू उपस्थित थे ! कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त टीचर खुशबू ठाकुर,भानु प्रताप, गिरधर पटेल,सरोजनी मरकाम, धनेश्वरी ध्रुव ओमिन निषाद का विशेष योगदान रहा!

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top