खिसोरा परिक्षेत्र साहू समाज का वार्षिक अधिवेशन ग्राम मोतिनपुर में संपन्न

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:-  साहू समाज परिक्षेत्र खिसोरा का वार्षिक अधिवेशन ग्राम मोतिनपुर में समारोह के मुख्यअतिथि क्षेत्रिय सांसद चुन्नीलाल साहू ने अधिवेशन की बधाई देते सामाजिक इतिहास पर प्रकाश डालते कहा की यह भूमि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक कुरूद स्व. ताराचंद साहू खिसोरा वाले की कर्मभूमि है। अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ साहू समाज का पंजीयन कराया। अतएव वे हमारे प्रथम अध्यक्ष हुए। उनका कार्यकाल 1961 से 1972 तक रहा। उनके द्वारा कर्मा जयंती समारोह ,रायपुर में छात्रावास का निर्माण, महासमुंद के मुंनगाशेर से आदर्श विवाह का शुभारंभ किया गया।

आज हम इन्ही बड़े बुजुर्गो के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से प्रगति पथ पर अग्रसर है आज उनके इस जन्मस्थली भूमि को प्रणाम करता हु। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे जिला साहू समाज धमतरी के अध्यक्ष अवनेद्र साहू ने सामाजिक  कुरीति उन्मूलन के लिए सामाजिक जनो से आहवान किया । आदर्श विवाह से लेकर सभी सामाजिक नियमावली हम सबके के लिए समान है। और इसे हम पदाधिकारियों को पहले अमल में लाना होगा तभी समाज को नई दिशा मिलेगी। 

तहसील अध्यक्ष तोषण साहू ने समाज से युवाओं को जोड़ने हेतु लगातार कार्यशाला के आयोजन व भागीदारी सुनिश्चित हेतु आह्वान किया। इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमंत साहू छाया विधायक कुरूद, रोहित साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष खिसोरा, तोरण साहू, केकती साहू, जितेंद्र साहू, राधेश्याम साहू, वीरेंद्र साहू, होरीलाल साहू, चंद्रहास साहू, यशवंत साहू, दयाराम साहू, कार्तिक साहू, व बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top