मुकेश कश्यप धमतरी:- ग्राम गागरा में राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में शहीद सन्तोष नेताम एवं दिलीप साहू की स्मृति में भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ ।
शुभारंभ अवसर पर शहीदो की माताओं ,जनपद सदस्य,ग्राम प्रमुख सरपंच,जिला समन्वयक, ग्रामीण समाज के पदाधिकारी, राजीव युवा मितान क्लब के समस्त सदस्य सहित ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में स्पर्धा का शानदार आगाज हुआ।



