छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का एक और संवेदनात्मक कार्य

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन समाजिक जाग रूकता शैक्षनिक जागरूकता संवेदना संकल्प चिकित्सा हेतु सहयोग जैसे कार्य निरंतर करते आ रहे हैं संघ के ब्लाक इकाई धमतरी द्वारा शिक्षा कर्मी साख सहकारी समिति धमतरी के भी स्थापना की गईं थी जिसके माध्यम से जिले के हजारों शिक्षक साथियो को चिकित्सा लोन के साथ साथ ब्यक्तिगत लोन प्रदान कर विपरीत परिस्थिति मे सहयोग प्रदान किया गया इसी कड़ी में नगरी ब्लाक सहित संपूर्ण जिला में आज तक विभिन्न जरूरतमंद परिवारों को चिकित्सा एवं संवेदना संकल्प लगभग पचास लाख से भी अधिक सहयोग राशि प्रदान कर चुके हैं संघ के सभी शिक्षक सदस्यों द्वारा इस प्रकार से सहयोग राशि निरंतर प्रदान किया जाता है इसी कड़ी में श्यामा बाई बघेल जिसके पति का देहांत शिक्षा विभाग में कार्य करते हुए सन् 2016 में हो गया था किंतु उन्हें आज पर्यंत अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिल पाया है।

शासन की संवेदनहीनता के कारण से यह परिवार दर-दर भटकने को मजबूर है इनकी एक छोटा बच्चा भी है जो वर्तमान में कक्षा दूसरी में अध्यनरत है उन्हें आर्थिक सहयोग की आवश्यकता हुई उनके द्वारा जिला अध्यक्ष डॉक्टर भूषण लाल चंद्राकर से सहयोग की अपील की गई डॉ भूषण चंद्राकर की पहल पर मगरलोड ब्लाक अध्यक्ष रमेश यादव के अगुवाई में शिक्षकों से संवेदना संकल्प के रूप में राशि एकत्र किया गया जिसमे मगरलोड ब्लाक के साथ साथ जिले के शिक्षकों अपनी सहयोग एवं सहभागिता प्रदान किया आज उन्हें 27000 की राशि जों संघ के सदस्यों द्वारा प्राप्त हुई थी।

भुगतान किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ भूषण लाल चंद्राकर ने शासन से अपील की है कि हमारे शिक्षक साथी जो शिक्षा विभाग में संविलियन के पूर्व शिक्षक पंचायत सहायक शिक्षक पंचायत,व्याख्याता एवं पंचायत के रूप में कार्य कर रहे थे जिनका देहांत होने के बाद आज पर्यंत उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की अनुकंपा नियुक्ति नहीं प्रदान की गई है जिसके कारण से परिवार रोड में आ गया है परिवार को जीवन यापन के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है इसी कड़ी में प्रदेश की अनुकंपा नियुक्ति संघ की ओर से विगत 10 माह से आंदोलन किया जा रहा है संघ द्वारा शासन से अपील है की ऐसे परिवारों के दर्द को समझते हुए अपने वादे को पूरा करते हुए उन परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करें ताकि परिवारों की जीवन यापन की समस्या हल हो सके इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर भूषण लाल चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड रमेश कुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष कुरुद दिनेश कुमार साहू जिला उपाध्यक्ष एन आर बघेल जिला पदाधिकारी जसवंत साहू गोविंदसाहू, नान्हू राम कंवर आदि उपस्थित थे श्यामा बघेल ने इस सहयोग के लिये सभी सहयोग कर्ता शिक्षक साथियो को हृदय से आभार व्यक्त किया।

     संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top