मेघा भोई ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड में 97.20अंकों के साथ सफलता हासिल कर बढ़ाया कहार भोई समाज का गौरव

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप रायपुर:- सीबीएसई द्वारा जारी दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल भाटागांव एरिया सरगुजा की होनहार छात्रा मेघा भोई पिता रामझुल भोई ने कड़ी मेहनत लगन के दम पर 97.20% अंकों के साथ शानदार सफलता हासिल कर माता-पिता व छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज का गौरव बढ़ाया है। 

उनकी इस उपलब्धि पर समाज के प्रांताध्यक्ष भुवन अवसरिया ने बधाई देते हुए बताया कि हमारे समाज मे प्रतिभाओं की कमी नही है,बस उन्हें मंच व अवसर देने की आवश्यकता है।आज मेघा बेटी ने शानदार परीक्षा परिणाम से समाज का गौरव बढ़ाया है,मैं सभी की ओर से उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए बेटी के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top