विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मगरलोड ने जिले में प्रथम रहे ऋषभ सोनी को दी बधाई

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप धमतरी:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा के छात्र ऋषभ सोनी कक्षा 12 वी,गणित में प्रथम स्थान प्राप्त कर धमतरी जिले के साथ साथ पूरा मगरलोड क्षेत्र और अपने गौरव ग्राम मेघा का मान बढ़ाया है।

ग्राम पंचायत मेघा के छात्र ऋषभ सोनी 94%प्रतिशत के साथ धमतरी जिले में तथा कुमारी मधुबाला साहू शासकीय हाई स्कूल मेघा, अपने क्लास में, 91%प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किए। जिसको बधाई देने के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनीष कुमार ध्रुव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी एस ध्रुव जनपद पंचायत मगरलोड ,मेघा सरपंच शंकर साहू, प्राचार्य एस के साहू, संकुल समन्वयक हलधर साहू, गणित के शिक्षक अवध राम साहू, मूलचंद साहू, ने बधाई देकर छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुवे बधाई दिए है। इस अवसर पर ऋषभ सोनी के माता-पिता उनके परिवार एवं मधुबाला साहू के माता पिता छात्र-छात्राएं कुमारी रिचा साहू प्रतीक्षा साहू का भरपूर सहयोग रहा l

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top