Aap" पर लोगों का भरोसा...अवंरी में संगठन मजबूत करने पर जोर - ललित नगारची "आप"

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- आम आदमी पार्टी ने अंवरी ब्लाक की बैठक अंवरी के आदिवासी समाज भवन में किया गया जिसमें 6सर्कलों में सर्कल प्रभारियों की नियुक्ति की गई जामगांव सर्कल में मनोज नगारची, बगौद सर्कल में पुरोहित बंजारे, कोलियारी सर्कल में सतीश सोनवानी, दरबा सर्कल में चंद्रहास धीवर, अंवरी सर्कल में ललित साहू, मडेली सर्कल में हेमकुमार साहू को सर्कल प्रभारी बनाया गया सभी प्रभारियों को अपने सर्कल क्षेत्र में बैठक कर हर गांव में ग्राम समिति बनाने का निर्देश दिया । आज आदमी पार्टी अब लगातार गांवों में पहुंच रही है आम आदमी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष ललित नगारची ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक, विधायक बनने के बाद से क्षेत्र में नही दिखते लोग अपने काम कराने के लिए इधर उधर भटकते रहते है, बिना रिश्वत के किसी भी कार्यालय में काम नही होता, क्षेत्र की जनता आम आदमी पार्टी को खासी पसंद करती है व जनता चाहती है आम आदमी पार्टी इस विधानसभा चुनाव में पूरी

ताकत से चुनाव लड़े और सरकार बनाकर विकल्प के रूप में सामने आए। हम पूरी ताकत से संगठन निर्माण में जुटें है हर गाँव गाँव जाकर संगठन बना रहे है आने वाले समय मे आज सर्कल प्रभारी बनाया गया है अब सब के साथ मिलकर संगठन का निर्माण करेंगे आज महंगी बिजली, खराब शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था से सब परेशान है, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तक नसीब नही हो रहा है, कभी फसल नुकसान हुआ उसका सर्वे भी सरकार नहीं करा पा रही है । आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चेतन साखरे, ब्लाक अध्यक्ष ललित नगारची, डोमन सिन्हा, युवा ब्लाक अध्यक्ष चंद्रशेखर लहरे, यशवंत धीवर, संतोष साहू, कुमार नेताम, नावन्द्र कुमार, जागेश्वर पाल, नरेश निर्मलकर, हेमलाल यादव, ईशु तारक, कोमल ध्रुव, हरिशंकर नगारची, गिरीश कुमार, गजानंद ध्रुव, कन्हैयालाल, चतरुराम साहू, बेदवा ध्रुव आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top