Dhamtari: आज RHO कर्मचारी करेगें CMHO आफिस घेराव

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- जिला धमतरी के लगभग 400 कर्मचारियों के द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का घेराव किया जाएगा, इस संबंध में 1सप्ताह पूर्व ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी के द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से भेंट कर कोरोना टीकाकरण के प्रोत्साहन राशि के समबन्ध में चर्चा किया गया था लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है जिसके कारण सभी कर्मचारी आक्रोशित होकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धमतरी का घेराव करने के लिए बाध्य हो चुके हैं।

जिलाध्यक्ष रमशीला साहू एवम महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंजू साहू ने बताया कि जिला के सभी आरएचओ के द्वारा कोविड टीकाकरण के समय पर अपनी जान की बाजी लगाकर रात दिन टीकाकरण किया गया, लेकिन राज्य सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार, टीककर्मी को भोजन, वैरिफायर,आदि भत्तों के भुगतान में बंदरबांट करके कर्मचारियों के साथ नाइं साफ़ी किया गया। जिसके कारण सभी कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर हो गए। जिला प्रवक्ता हरिशंकर साहू ने बताया कि घेराव की सूचना के बाद भी cmho कार्यालय से अभी तक वार्ता के लिए नही बुलाया गया, जिससे कर्मचारियों का आक्रोश घेराव के रूप में देखने मिलेगा। मुकेश साहू जी जिला संरक्षक के द्वारा सभी कर्मचारी साथीयो को अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति देने की अपील किया गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top