राजीव भवन धमतरी में पं.नेहरू की पुण्यतिथि पर किया नमन

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरु जी के पुण्यतिथि के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा राजीव भवन धमतरी में पंडित नेहरू जी के छायाचित्र पर पुष्प चढ़ाकर एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई कांग्रेसियों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बताए मार्ग, उनके आदर्श, सिद्धांतों औैर  कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने की बात रखी जिला अध्यक्ष शरद ने स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की प्रथम प्रधानमंत्री की बागडोर संभाली उस समय सुई तक भी विदेशों से आयात की जाती थी। इस अवसर पर मोहन लालवानी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश को आजादी दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्हीं के प्रयासों से आज हम खुली हवा एवं स्वतंत्र भारत में श्वांस ले रहे हैं। 

महापौर विजय देवांगन ने कहा कि नेहरू जी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने और अपने जीवन भर प्रधानमंत्री रहे, भारत के विदेश नीति के निर्माता थे। 

दोनों महाशक्तियों से संतुलन बनाते हुए भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा ने किया एवं आभार ईश्वर देवांगन के द्वारा किया गया इस दौरान शरद लोहाना अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, मोहन लालवानी अध्यक्ष दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड, महापौर विजय देवांगन, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ओमकार साहू, सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड मदन मोहन खंडेलवाल, मदरसा बोर्ड सदस्य अशरफ रोकड़िया, उर्दू बोर्ड सदस्य नजीर अली सिद्धिकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रकाश जैन, अरविंद दोषी, होरीलाल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन, घनश्याम साहू, महिला शहर अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, नगर निगम पार्षद राजेश पांडये, कुशल देवांगन, वीणा देवांगन, युवराज शर्मा, रमेश देवांगन, शास्त्री सोनवानी, पवन यादव, सबीना अंजुम आशुतोष खरे, सूरज पासवान, मुरली घाडगे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top