छात्र जोड़ो संवाद के तहत एनएसयूआई ने चलाया अभियान

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- एनएसयूआई द्वारा चलाये जा रहे जुड़ेंगे हाथ ,एनएसयूआई के साथ छात्र जोड़ो संवाद लगातार जिले में चल रहा है इसी सिलसिले में एनएसयूआई के कार्यकर्ता धमतरी ब्लॉक के ग्राम बरारी व ग्राम खरतुली पहुंचे जहां एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने एनएसयूआई के के कार्यशैली व कांग्रेस के विचारधारा से युवाओं को जोड़ा।

प्रदेश सचिव एनएसयूआई पारसमणी साहू ने सरकार के योजना पर प्रकाश डालते हुये कहा कि मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के माध्यम से राज्य के सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति से संबंधित सभी मेधावी विद्यार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है । 60% अंक से अधिक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को योजना के तहत 15 हजार रूपए तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।

 छात्र नेता जय श्रीवास्तव ने बरारी के युवाओं से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना को लागू भूपेश बघेल जी के द्वारा किया गया है यह योजना राज्य के बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए शुरू की गयी है जिसका दूसरा क़िस्त कुछ दिन पूर्व युवाओं के खाता में भेजा गया है । 

इस दौरान मुख्य रूप से तीरथ साहू,ओमप्रकाश यादव, लोमश साहू, चितेन्द्र साहू, तेजप्रताप साहू, राहुल साहू, पुणेश हिरवानी सहित एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top