कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर मोहन मरकाम को कुरूद कांग्रेसियों ने दी बधाई

Pradeep Ganjeer
0

 छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम को छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री बनाये जाने पर कुरुद कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया है। 

     रायपुर उनके निवास स्थान बस्तर बाडा पहुंच कर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जयंत गिरी गोस्वामी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, उपसरपंच हेमंत नवरंगे ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी की तरफ से बधाई प्रेषित की। 

ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर श्री मरकाम का कार्यकाल बहुत ही शानदार रहा। उन्हें केबिनेट मंत्री बनाये जाने से कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है। 

पूर्व अध्यक्ष मरकाम जी बहुत ही ऊर्जावान, मिलनसार, सक्रिय व सभी का सम्मान करने वाले, व्यावहार कुशलता के धनी शख्सियत हैं।उनका लाभ समस्त प्रदेशवासियों व कार्यकर्ताओं मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top