नारी: राशि स्वीकृति के साल भर बाद नहीं हुई, नाली निर्माण

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

सतीश शर्मा नारी कुरुद:- विकासखंड के ब्राह्मण पारा ग्राम नारी में नाली निर्माण के लिए मुख्यमंत्री जनदर्शन में स्वीकृति मिलने के साल भर बाद भी नाली निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। उक्त प्रकरण पर मुख्यमंत्री जनदर्शन से निर्देशित पत्र पर जिला पंचायत धमतरी और जनपद पंचायत कुरुद के अधिकारियों ने स्थल पहुंचकर रिपोर्टिंग तैयार कर राशि भी स्वीकृत कर दी। कम राशि की स्वीकृति के बाद पंचायत ने अपने फंड से इस कार्य के लिए राशि बढ़ाने की बात कहते आ रही है। 

साल भर से आश्वाशन के बाद भी नाली निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। कोई भी निर्माण कार्य में कमीशन खोरी का खेल किसी से छिपा नही है। इस पंचवर्षीय में विभिन्न निर्माण कार्यों के लगभग 13लाख रुपए का कमीशन का आपसी बंदरबाट होने की सटीक खबर है। लेकिन पंचायत अमले की उदासीनता के चलते काम प्रारंभ नहीं हुआ है जिससे वार्डवासियों में नाराजगी है। समय से काम शुरू नही होने पर उक्त मामले की शिकायत कलेक्टर से करने की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top