मोंगरा में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में पधारे नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- युवा विकास समिति एवं ग्राम मोंगरा के द्वारा भव्य राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में कुरूद ग्रामीण क्षेत्र और अन्य जिलों के दर्जन भर से भी अधिक टीमों ने भाग लिया है। जिसमे प्रथम स्थान देवरी बालोद, द्वितीय स्थान बनारस यूपी, तृतीय स्थान तर्रा, चतुर्थ स्थान देवरी की टीम रही । समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि तपन संजय चन्द्राकर अध्यक्ष, नगर पंचायत कुरूद थे,अध्यक्षता देवव्रत साहू अध्यक्ष युवा कांग्रेस कुरूद विधानसभा ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमोद साहू उपाध्यक्ष, कृषि उपज मंडी कुरूद ,मोहन साहू अध्यक्ष किसान कांग्रेस कुरूद, भारत भूषण साहू, उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस कुरूद विधानसभा

 योगेश साहू, NSUI प्रदेश सचिव,उत्तम साहू पार्षद कुरूद आदि थे।

                पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि तपन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद ने कहा कि आज स्टेट लेबल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिता तक कबड्डी में काफी स्कोप है। और प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी को शामिल कर युवाओं को बड़ा मंच बड़ा मैदान और बड़ा अवसर प्रदान करने का कार्य कर रही है। इसलिए सभी किशोर एवं युवा पुरी मेहनत और लगन से अपने खेल में निखार लाकर बड़े बड़े प्रतियोगिताओं तक पहुंचने का प्रयत्न करें ,जिससे निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। साथ ही उन्होंने हर खिलाड़ी को सहयोग देने की बात कहते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top