मुकेश कश्यप कुरुद:- ग्रामीण अंचल में गणेशोत्सव की धूम है।सभी स्थानों में एक से बढ़कर एक भगवान श्री गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की गई है। बारिश के बावजूद भी भक्तों में पर्व का उत्साह बना हुआ है। सुबह-शाम भक्तिमय गीतों से वातावरण गणेशमय हो गया है।
ग्राम चारभाठा(पोस्ट नारी) में जिगरीयार गणेश उत्सव समिति द्वारा हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया जा रहा है।समिति के सदस्य गण डगेश्वर सोनकर, गोवेन्द्र देवांगन, कमलेश सोनकर, सोहन सोनकर, रूपेन्द्र सोनकर, तुकेश निषाद, टूमेंद्र, योगेश सोनकर, दीपक साहू, तुमेंद्र देवांगन, खूबचंद यादव, हेमंत सोनकर, टूमेश्वर सोनकर, लीलेश नागरची, भागवत साहू, रिंकु साहू आदि भगवान गणपति की सेवाभक्ति में लगे हुए है।


