धमतरी विधायक ओंकार साहू व महापौर विजय देवांगन नें विंध्यावाशीनी वार्ड में नवनिर्मित वाल्मीकि सामजिक भवन का किया "लोकार्पण

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- नगर निगम के विंध्यवासिनी वार्ड में वाल्मीकि समाज द्वारा महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी विधायक ओंकार साहू व महापौर विजय देवांगन निगम के पार्षदो व वाल्मीकि समाज के साथ बाजे - गाजे साथ महापौर व पार्षद निधि से नवनिर्मित वाल्मीकि सामजिक भवन* का लोकार्पण किये | तत्पश्चात रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों से जनमानस को जोड़ने के लिए दीप प्रज्वलित व विधिवत पूजन-अर्चन के साथ धमतरी विधायक ओंकार साहू व महापौर विजय देवांगन व साथ में उपस्थित अतिथियों ने किया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्प गुच्छ व तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया गया| कार्यक्रम के तहत बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

               अतिथि उद्बोधन में धमतरी विधायक ओंकार साहू नें कहा वाल्मीकि समाज के प्रेरणा स्रोत महर्षि वाल्मीकि रामायण के रचना किये साथ ही उनके ही आश्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के दोनों पुत्रों लव और कुश की शिक्षा-दीक्षा हुई थी। महर्षि वाल्मीकि के आदर्शो से यह सीख मिलती है कि गलतियों को सुधार कर व्यक्ति कभी भी महान बन सकता है। धमतरी नगर निगम के महापौर विजय देवांगन ने कहा जब से धमतरी नगर निगम में पहली बार धमतरी के देवतुल्य जनता ने हमको धमतरी के सेवा का मौका दिया है तब से लगातार हम धमतरी शहर के लिए रोड - नाली व प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ शहर में सभी समाज के लिए सैंकड़ो सामाजिक भवन बनाए हैं

वहां पर सभी समाज के लोग सामाजिक व व्यक्तिगत कार्यक्रम सुचारू रूप से कर सकते हैं। वाल्मीकि समाज नें धमतरी नगर निगम महापौर को वाल्मीकि समाज के लिए भवन देने के लिए आभार व्यक्त किया साथ में रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आये बच्चों को अतिथियों के हाथों पुरुस्कार वितरण किया गया।

           इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू, महापौर विजय देवांगन , संजय ढागॉर जी पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज, राजेश पाण्डे ब्राम्हण पारा पार्षद , कमलेश सोनकर विद्यावासनी वार्ड पार्षद, ज्योति वाल्मीकि जालमपुर वार्ड पार्षद, वाल्मीकि समाज धमतरी के अध्यक्ष नरेश वाल्मीकि जी साथ में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के युवा साथी एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top