महाराष्ट्र के नांदेड विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू संगठनात्मक बैठक के साथ सामाजिक व वरिष्ठजनों से मुलाकात

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- महाराष्ट्र राज्य में चुनावी बिगुल बज चुकी है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ भाजपा शीर्ष नेतृत्व के द्वारा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू को नांदेड़ महानगर के अंतर्गत नांदेड़ दक्षिण विधानसभा के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसके तहत निरंतर श्रीमती रंजना साहू संगठनात्मक बैठक, नांदेड़ महानगर दक्षिण विधानसभा के गाड़ीपूरा सराफा एवं चौफाला मंडल की बैठक लेकर आगामी चुनाव में पूरी मेहनत से कार्य कर सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किए जिसमें पुनःअपने विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को जिताने कृत संकल्पित होकर कार्य करने की बात कही। इसके साथ-साथ श्रीमती रंजना साहू ने मठ मंदिर दर्शन कार्यक्रम के अंर्तगत व्यापारी एसोसिएशन, क्षत्रिय राजपूत समाज,

रेणुका माता मंदिर, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर पर मुलाकात, चार्टर्ड अकाउंटेड, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठजनों से मुलाकात, प्राचीन काली माता मंदिर दर्शन व चुनाव को लेकर चर्चा, सामाजिक संपर्क अभियान में लक्ष्मण राव क्षीरसागर तेली समाज प्रांतीय जिलाध्यक्ष एवं बालाजी राव बनसोडे प्रदेश प्रांतीय तैलिक समाज प्रदेश उपाध्यक्ष, अन्य सामाजिक पदाधिकारीयों से औपचारिक मुलाकात कर सामाजिक एवं राजनैतिक विषयों पर चर्चा किए। 

  भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता ओं से संघठन की रुपरेखा एवं दिए गए जिम्मेदारी को पूरी लगन से करने की बात कहते हुए कहा कि कार्यकर्ता आगामी चुनाव को लेकर उत्साहित है, चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने पुरी जोश के साथ बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी बूथ पालक मंडल प्रभारी जिला प्रभारी सहित भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी को जीताने के लिए संकल्पित है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं के कर्मठता व समर्पण भाव से जीत का परचम निरंतर भाजपा की हो रही है। इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्र के भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top