नवरात्रि अराधना व शक्ति का पर्व है - कविता योगेश बाबर

Pradeep Ganjeer
0

 


कविता बाबर खरेंगा व ढीमरटिकुर में नवरात्र के अवसर पर नाचा गम्मत प्रतियोगिता में शामिल हुई..

छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- नव जागरण दुर्गोत्सव व नव दुर्गोत्सव समिति खरेंगा व ढीमरटिकुर में तत्वाधान में सात दिवसीय नाचा गम्मत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कविता योगेश बाबर थीं माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर अतिथि स्वागत सत्कार के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती बाबर ने समस्त ग्रामवासियों को नवरात्र पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की एवं कहा कि नवरात्र के इस पावन अवसर पर इस प्रकार के आयोजन होने से हमारे धर्म और संस्कृति के बारे में हमारी आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान एवं संदेश मिलता है उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा शक्ति की देवी है जिसे हम सती के रूप में भी जानते हैं जो सत युग के राजा दक्ष की पुत्री दाक्षायणी के नाम से भी जानी जाती है माता इन नौ दिनों में अलग अलग नौ रुपों में इस धरती पर अपनी उपस्थिति देती है इन नौ दिनों में मानव को माता की उपासना करनी चाहिए जब जब इस धरती पर असुरों का आतंक बढ़ा तब तब माता उनके विनाश के लिए अलग अलग रूपों में प्रकट होकर उनके अत्याचार का सर्वनाश किया है।

            कार्यक्रम के इस अवसर पर समिति के संरक्षक रामखेलावन साहू पुन्नू राम यादव अध्यक्ष प्रीतम साहू श्रीमती निर्मला साहू पूर्व पंच देव नारायण साहू मनमोहन कृष्ण साहू अगर सिंग ध्रुव तुलसीराम ध्रुव बंजारी हरी ओम साहू पंच बिसहत राम साहू नोहर गंजीर लेमन साहू एवं बड़ी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top