छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- कांग्रेस द्वारा धान खरीदी केंद्र चलो अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गु...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरुद:- कांग्रेस द्वारा धान खरीदी केंद्र चलो अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा सहित कांग्रेसियों ने धान खरीदी केंद्र कुरूद, चर्रा, कातलबोड़ का निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं को जाना। साथ ही केंद्रों में किसानों की समस्याओं को देखकर प्रबंधक से व्यवस्था बनाने चेताया। गुरुमुख सिंह होरा ने कहा कि निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केंद्रों में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आयी। 40 किलो 556 ग्राम धान खरीदना चाहिए, लेकिन केंद्रों में तौल में गड़बड़ी करते हुए इससे अधिक मात्रा में धान की तौलाई कर किसानों को ठगा जा रहा है। इससे 22 से 25 रूपए प्रति क्विंटल का नुकसान किसान को हो रहा है। 72 घंटे में कुरुद. पूर्व विधायक सहित कांग्रेसियों ने तीन खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर किसानों से की चर्चा।
किसानों को राशि का भुगतान करना था, लेकिन 4-5 दिन में भुगतान किया जा रहा है। इससे किसान परेशान है। सभी केंद्रों में उठाव की भी समस्या है। जगह नहीं होने से लक्ष्य के अनुसार धान खरीदी नहीं हो पा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फड़ में डीएमओ के पास खुली जगह है। वहां भी डीओ काट रहे हैं। अगर डीओ काट रहे हैं तो ज्यादा डीओ काटो, स्टोर हो रहा है। भाजपा अपना वादा पूरा नहीं कर रहा है। ये चाह रहे हैं कि धान खरीदी कम हो। इनका टाईम पास हो जाएगा, धान उठेगा नहीं तो खरीदी ही बंद कर देंगे। निश्चित ही किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर,किसानों को किया गुमराह लेखराम पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि सीएम साय ने घोषणा किया था कि धान बेचने के बाद तत्काल किसानों को 10 हजार रुपये दिया जाएगा। सोसायटी में सरकार ने काउंटर खोलने की बात कहीं थी, वो जहाँ चाहे वो 10 हजार रुपये निकाल लेंगे। लेकिन जनपद सदस्य रविन्द्र साहू, युकां जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू, उमाशंकर साहू, संतोष प्रजापति, जित्तू साहू सहित कांग्रेसी उपस्थित रहे।
तौल में निकला 200- 300 ग्राम ज्यादा धाननिरीक्षण के दौरान गुरुमुख सिंह होरा ने धान की बोरी का वजन देखा।बाद में पता चला कि धान बेचने के 72 घंटा बाद ही मिलेगा। इस प्रकार सरकार ने किसानों को गुमराह करने का काम किया है। कांग्रेसियों ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों को धान बेचने के बाद नगद दस हजार राशि तत्काल दिया जाए।जिसमें निर्धारित मात्रा 40 किलो 556 ग्राम से ज्यादा प्रत्येक बोरी में 200 से 300 ग्राम ज्यादा वजन था। तौल में गड़बड़ी देखकर कांग्रेसी नाराज हुए। तुरंत प्रबंधक को तलब करते हुए इसकी वजह पूछी। उन्हें चेताया कि धान की तौलाई सही ढंग से करे।किसानों को प्रति क्विंटल 20 से 25 रूपए नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस दौरान किसानों ने भी कांग्रेसियों को अपनी समस्या बताई।
No comments