विधायक ओंकार साहू नें तरसींवा सोसाइटी चना खरीदी केंद्र का किया "निरीक्षण

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू नें तरसीवा सोसाइटी चना खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने किसानों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं नमी की जांच, बारदाने की उपलब्धता, बरदानें का वजन , चने का प्रति कट्टा तौल , समर्थन मूल्य का भुगतान, टोकन वितरण की प्रक्रिया के बारे में भी उन्होंने जानकारी लेते हुए किसानों को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया करवाने के लिये समिति प्रबंधक को निर्देश दिए। 

         किसानों नें विधायक महोदय को बताया कि सोसाइटी में चना खरीदने के लिये सर्वेयर वैभव सिंह लोधी एजेंसी का गाइड लाइन बताकर चने में नाम मात्र के मिट्टी की उपस्थिति को बेवजह रिजेक्ट बताकर किसानो के चना खरीदी रोककर उन्हें चलनी में चालने

बोलकर किसानों को परेशान करने का काम कर रहें और किसानो से चना का खरीदी का टोकन प्रदान करने के लिये चाय - पानी के नाम से पैसे भी लेते है। साथ में किसानों नें कहा जो 1-2 किलो चना किसानों से सैपल के लिये लिया जाता है उनको धान खरीदी के पश्चात किसानों को वापिस नहीं किया जाता है| 

     जिस पर विधायक ने विभागीय अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मौके पूर्व जिला अध्यक्ष गुरुगोपाल गोस्वामी, पूर्व जनपद सदस्य मानिक साहू , सोसाइटी अध्यक्ष केशव साहू, प्रबंधक केदार साहू , लालचद साहू , ऋषभ ठाकुर पार्षद, सियाराम पटेल, धर्मेंद्र पटेल , टोमन साहू, गेंदलाल पटेल साथ में बड़ी संख्या किसानो की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top