छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- जिले में कुछ वर्षों पहले क्राइम ब्रांच टीम हुआ करती थी जिसमे भी एक प्रभारी और करीब एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों का स्टाफ होता था जिन्हें जिले भर में कहीं भी छापा मारने का अधिकार होता था हालांकि कार्रवाई संबंधित थाने से होती थी लेकिन कुछ शिकायतों और कुछ अन्य कारणों की वजह से उसे भंग कर दिया गया था। यह कार्रवाई उस वक्त के तत्कालीन एसपी रजनेश सिंह के द्वारा जिले में की गई थी बाद में फिर सायबर सेल का गठन किया गया जिसे तकनीकी कारणों में मदद के लिए बनाया गया था और थानों की पुलिस की मदद के लिए बनाया गया था। किंतु कुछ समय बाद इस टीम ने भी क्राइम ब्रांच की तरह ही रफ्तार पकड़ी और इसे क्राइम ब्रांच का ही बदला हुआ नाम समझा जाने लगा था क्योंकि यह टीम भी क्राइम ब्रांच की तरह ही काम कर रही थी और इसमें भी एक प्रभारी के साथ अच्छे खासे स्टाफ थे। हालांकि इस टीम के द्वारा बहुत से अनसुलझे मामलों को भी सुलझाया गया है। बहरहाल अब इस मसले पर यह चर्चा शोर मचा रही है कि सायबर सेल टीम में बड़ा बदलाव जल्द हो सकता है जिसके लगभग सभी चेहरे बदल भी सकते है और नयी टीम का गठन किया जा सकता है हालांकि ऐसा क्यों होने वाला है। यह तो पुरी तरह स्पष्ट नहीं किंतु मामले में यह चर्चा भी हो रही कि पिछले दिनों जो राजनांदगांव के युवक की मौत का मामला सामने आया था उसमें पुलिस, पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का आरोप झेल रही है जिसके बाद ही अर्जुनी थाना प्रभारी व सायबर सेल प्रभारी सन्नी दुबे को सस्पेंड किया गया है जिसके बाद ही शायद पुरी टीम को भी बदला जा रहा है इस मामले में इस तरह की चर्चा भी हो रही है बहरहाल ऐसा होता है या नहीं अब आगे पता चलेगा फिलहाल टीम में बड़े बदलाव की चर्चा व्याप्त हो रही है।
सायबर सेल प्रभारी बने प्रदीप सिंह
इधर सोमवार को एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने पुलिस विभाग के कुछ निरीक्षकों और सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया है जिसमे सायबर सेल की कमान अब प्रदीप सिंह संभालेंगे वहीं चंद्रकांत साहु अर्जुनी थाना सम्हालेगे इसके अलावा टी आई राजेश जगत को कुरूद थाने का जिम्मा सौंपा गया है टूमन लाल डडसेना को केरेगांव थाना और सब इंस्पेक्टर अजय सिंह को करेली बड़ी से बिरेझर चौकी प्रभारी बनाया गया है।


