छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में हुआ, भव्य हवन पूजन, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Pradeep Ganjeer
0

 



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- देश भर में चैत्र नवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। देश भर के तमाम मंदिरों में भोर सुबह से ही श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। जय महाकाली छत्तीसगढ महतारी मंदिर कुरूद में आज मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में विभिन्न प्रकार की औषधि युक्त हवन सामग्रियों, सांखला का उपयोग कर यज्ञ में ज्योति धारी व अन्य श्रद्धालुओं ने प्रथम अध्याय से तेरहवें अध्याय तक क्रमशः यज्ञ भवन में प्रवेश लेकर यज्ञ में आहुति प्रदान कर पूर्णाहुति में भाग लिया मंदिर के

सरंक्षक धमतरी पूर्व विधायक गुरुमुख सिंग होरा व धर्मपत्नी ने आज पूर्ण विधिविधान के साथ शुभ मुहूर्त में हवन और यज्ञ के साथ आहुति दी गई। साथ ही हवन के बाद नौ कन्याओं और लँगूरवा महराज सहित विधि वध भोजन कराया साथ ही माताओं को उन्हें उपहार और दान-दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top