Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विधायक ओंकार साहू ने लिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खेतों में आधुनिक रोपाई और जैविक खेती का अनुभव

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- धमतरी   विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ओंकार साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह ग्राम कुरुदकुर्रीडी...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ओंकार साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह ग्राम कुरुदकुर्रीडीह पहुंचकर उनके खेतों में चल रहे कृषि कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रोपा लगाने की आधुनिक मशीन से धान की रोपाई का प्रत्यक्ष अनुभव लिया और खेत में उतरकर यंत्रों की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।

विधायक श्री साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से खेती की पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीकों पर संवाद करते हुए कहा कि किसानों को इन दोनों विधियों के समन्वय से अधिक उपज और लाभ मिलेगा। उन्होंने विशेष रूप से जैविक खाद निर्माण की पारंपरिक विधियों पर जानकारी ली और किसानों से इस विषय में चर्चा भी की।

इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा...जैविक खेती ही भविष्य की आवश्यकता है। इससे भूमि की उर्वराशक्ति बनी रहती है और किसानों को दीर्घकालिक आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। हमें रासायनिक खेती से हटकर प्राकृतिक व जैविक खेती की ओर बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में धमतरी विधायक ओंकार साहू के साथ चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, कसडोल विधायक संदीप साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कृषक बंधु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No comments