पटेल समाज के सामाजिक जनों की विधायक ओंकार साहू से शिष्टाचार भेंट

Pradeep Ganjeer
0



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- पटेल समाज के सामाजिक जनों ने बुधवार को धमतरी विधायक ओंकार साहू से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार एवं युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान समाज के सदस्यों ने विधायक साहू को समाज में चल रहे सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा उनके सहयोग की अपेक्षा जताई। 

     विधायक ने पटेल समाज के विभिन्न क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए अपना हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों के साथ-साथ युवा वर्ग की भी उपस्थिति रही। सभी ने विधायक से नियमित संवाद बनाकर समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top