छत्तीसगढ़ कौशल न्युज रायपुर:- अखंड दीप प्राकट्य शताब्दी वर्ष एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के पावन अवसर पर ग...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
रायपुर:- अखंड दीप प्राकट्य शताब्दी वर्ष एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के पावन अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा दिव्य अखंड ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस पवित्र यात्रा की शुरुआत रायपुर के संतोषी नगर स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ से श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में की गई।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गायत्री परिवार के सदस्य शामिल हुए। यात्रा ने दुर्गा पारा, लक्ष्मी नगर, प्रगति विहार कॉलोनी, कृष्णा नगर होते हुए मठपुरैना स्थित त्रिमूर्ति मंदिर तक भ्रमण किया। यात्रा के दौरान संकीर्तन और गायत्री महामंत्र की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। त्रिमूर्ति मंदिर परिसर में दीपयज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेकर श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया और शांति, समृद्धि तथा सामाजिक सद्भाव की कामना की।
इस अवसर पर आर.के. साहू, एच.एल. साहू, दीनानाथ साहू, हरीराम साहू, दिलीप निषाद, बेनीराम साहू, सीताराम साहू, श्रीमती कृष्णा गजेंद्र, रंजना साहू, भारती ठाकुर, अर्चना गुप्ता, अनिता साहू, हीमला साहू, केशर सेन, निर्मला साहू, जानकी निषाद, कृष्णा साहू और बासन साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
आयोजन की जानकारी गायत्री प्रज्ञापीठ के कोमल देवांगन ने दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य समाज में अध्यात्म, सद्भाव और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस भव्य आयोजन ने शहरवासियों में नई ऊर्जा और अध्यात्मिक चेतना का संचार किया।


No comments