Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में बिजली दर वृद्धि और ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को कुरुद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य सरकार की ओर से लगाता...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को कुरुद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य सरकार की ओर से लगातार हो रही विद्युत दर वृद्धि के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन और विद्युत कार्यालय का घेराव किया गया। साथ ही युवा कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई के विरोध में पुतला दहन का प्रयास किया। 

     बस स्टैंड कुरुद में हुए इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजकुमारी दीवान, प्रदेश कांग्रेस सचिव तारिणी नीलम चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू, रवि शर्मा, देवव्रत साहू, हेमंत नवरंगे सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

       नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार की चौथी बार विद्युत दर बढ़ाने की घोषणा जनविरोधी है, जो मंहगाई से त्रस्त जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के दौरान बिजली बिल हाफ था और किसानों को पांच एचपी तक मुफ्त बिजली मिलती थी।

भाजपा सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था की गिरावट, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की उपेक्षा, शराब बिक्री में बढ़ोतरी, और किताबों की कमी जैसी समस्याएं बढ़ी हैं।धरना के पश्चात कांग्रेसजन जुलूस के रूप में विद्युत कार्यालय पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी करते हुए घेराव किया। अंत में राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार रामकुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद युवा कांग्रेस ने भाजपा पर राजनीतिक दुर्भावना के तहत ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर की गई ईडी कार्रवाई के विरोध में पुतला दहन का प्रयास किया। हालांकि मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष शर्मा ने किया और आभार युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डुमेश साहू ने जताया।

    इस दौरान युकां जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी, मनीष साहू, अर्जुन ध्रुव, प्रमोद साहू, जानसिंह यादव, मनोज अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश देवांगन, पप्पू राजपूत, लव चन्द्राकर, योगेश साहू, संतोष प्रजापति, जितेन्द्र साहू, रौशन चन्द्राकार, आनंद साहू, यक्ष कुमार, फतिस साहू, हिमांशु आडिल, प्रदीप साहू, गीतु साहू, प्रेमचंद नागरची सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

No comments