कलारतराई और लीलर में बनेगा गौरवपथ, पूर्व विधायक रंजना साहू ने जताया आभार

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत धमतरी जिले के ग्राम कलारतराई एवं लीलर में सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन ग्रामों में जल्द ही भव्य गौरवपथ का निर्माण होगा। पूर्व विधायक रंजना साहू ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धमतरी के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा सरकार पूर्ण रूप से संकल्पित है।

         रंजना साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, “आज यह गौरवपथ इन गांवों की शान बनेगा और गांव के विकास में नई उड़ान भरेगा। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी एवं पूरी सरकार की ओर से ग्राम कलारतराई एवं ग्राम लीलर के ग्रामवासियों की तरफ से हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त करती हूं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top