कुरूद में ज्योति राइस मिल मोड़ पर सड़क बनी हादसों का सबब, विभाग की अनदेखी से बढ़ा खतरा

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- ज्योति राइस मिल मोड़ के पास मुख्य मार्ग पर गड्ढों की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। आए दिन छोटे और बड़े वाहन इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भरने से हादसों का खतरा और भी बढ़ गया है।

        हाल ही में एक कार दिशा सूचक पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसके बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह मार्ग मगरलोड़ और राजिम जाने वाली मुख्य सड़क है, फिर भी अधिकारियों की लापरवाही और कुंभकरणी नींद के कारण जनहानि की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस मार्ग की मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top