साहू समाज ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, मातृशक्ति ने लिया सामाजिक विकृतियों को दूर करने का संकल्प

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- साहू समाज धमतरी द्वारा जिला स्तरीय तीज महोत्सव का आयोजन पुरानी कृषि उपज मंडी धमतरी में किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, समरसता और छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की झलक देखने को मिली। उत्सव में जिले के विभिन्न तहसीलों—धमतरी, कुरुद, मगरलोड, नगरी, भखारा सहित ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

हरे रंग की साड़ी में सजी सामाजिक मातृशक्ति व महिला पदाधिकारियों ने सामूहिक एवं एकल नृत्य, प्रहसन सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर महिलाओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और विकृतियों को दूर करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति के संवर्धन और समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाकर सामाजिक एकता की मजबूती रहे।

साहू समाज जिलाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज की मातृशक्ति एक मंच पर आती है और सकारात्मक सोच के साथ समाज के नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक विकृतियों को दूर करने में महिलाएं सबसे बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

    कार्यक्रम की खासियत यह रही कि अतिथियों ने भी इस पहल की सराहना की और तीज महोत्सव को महिलाओं की प्रतिभा व नेतृत्व क्षमता को निखारने का बड़ा मंच बताया।समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष केकती साहू और संगठन सचिव मंजूषा साहू ने किया। आभार प्रदर्शन जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रकला साहू ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक रंजना साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, जनपद अध्यक्ष कुरुद गीतेश्वरी साहू, जनपद उपाध्यक्ष नगरी हृदय साहू, नगर पंचायत आमदी अध्यक्ष ज्योति साहू, एवं जिलेभर के सामाजिक पदाधिकारी, महिला-पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महिलाओं की उत्साही भागीदारी ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया और सामाजिक एकजुटता का सशक्त संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top