Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शंकरदाह पंचायत सचिव नदारद, लटका मिला ताला, ग्रामीण निराश

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:-  जनपद पंचायत धमतरी से लगभग 3किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत शंकरदाह में सप्ताह के पहले ही दिन सचिव हेमलता सिन्हा बिन...



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जनपद पंचायत धमतरी से लगभग 3किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत शंकरदाह में सप्ताह के पहले ही दिन सचिव हेमलता सिन्हा बिना आवेदन या छुट्टी लिए कार्यालय से अनुपस्थित रहीं। ग्रामीणों का कहना है कि शंकरदाह के साथ आश्रित ग्राम हर्फतराई भी इसी पंचायत के अंतर्गत आता है, लेकिन यहां अक्सर कार्यालय में ताला लटका रहता है, जिससे विकास कार्य और प्रशासनिक प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं।

शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि ग्राम पंचायत कार्यालय प्रतिदिन समय पर खुलना चाहिए। बावजूद इसके, आज जिले के कलेक्टर द्वारा जन दर्शन चौपाल आयोजित किए जाने के दिन भी शंकरदाह पंचायत कार्यालय बिना किसी सूचना के बंद रहा।

ग्राम सरपंच श्रीमती रमी गौतम ने बताया कि सचिव राखी बांधने अपने मायके गई हैं और अब तक वापस नहीं लौटीं। अधिकारी ने भी पुष्टि की कि छुट्टी के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। नतीजतन, पंचायत के कार्य ठप पड़े हैं और ग्रामीण अपने जरूरी काम के लिए भटककर निराश लौट रहे हैं।"अब देखना यह होगा कि प्रशासन सचिव पर क्या कार्रवाई करता है या यह मामला भी बाकी शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

No comments