अछोटी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बड़ी अनहोनी से बचे शिक्षक

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- ग्राम अछोटी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई, जब स्टाफ रूम की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे में एक टेबल और दो कुर्सियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस संबंध में प्रधान पाठक तेजराम साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की स्थापना लगभग 28 वर्ष पूर्व हो गई है। फिलहाल स्कूल में 64 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और चार शिक्षक पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भवन की मरम्मत का कार्य कराया गया था, इसके बावजूद यह घटना चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए उच्चाधिकारियों से जल्द से जल्द स्थायी समाधान और नए भवन की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top