सिंधी समाज के चालिहा पर्व समापन पर हुआ भव्य आयोजन,रंजना साहू हुई शामिल,समाजजनों को दीं शुभकामनाएं

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- धमतरी के सिंधी समाज द्वारा पूज्य चालिहा साहिब की पूर्णता के उपलक्ष्य में आयोजित 111 श्री बहराणा साहिब के भव्य धार्मिक आयोजन में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने अपनी उपस्थिति देते हुए भगवान झूलेलाल जी का दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू ने चालिहा पर्व की 40 दिवसीय भक्ति साधना को पूर्ण करने पर संपूर्ण सिंधी समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल भक्ति का प्रतीक है, बल्कि समर्पण, संयम और सामाजिक एकता का भी जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है।

उन्होंने आगे कहा, ऐसी श्रद्धा और सामाजिक समरसता ही हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भाईचारा और एकता की भावना को बल मिलता है। उन्होंने सिंधी समाज के धार्मिक एवं सामाजिक योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक, महिला मंडल, युवा वर्ग एवं बच्चे शामिल हुए। भक्ति संगीत, पारंपरिक आरती ने वातावरण को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर पूज्य सिंधी समाज के अध्यक्ष श्री चंद्रलाल जैसवानी,श्री झूलेलाल मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मण धामेचा,ब्राह्मण पारा पार्षद कोमल सार्वा,भाजयुमो जिला महामंत्री जय हिंदूजा,दीपक लालवानी,कमल पंजाबी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top