छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना पर कैंची: विधायक ओंकार साहू ने बताया इसे जनविरोधी फैसला

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई वाली सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई जनहितैषी ‘बिजली बिल हाफ योजना’ पर कैंची चला दी है।उन्होंने बताया कि पहले जहां 400 यूनिट तक की बिजली खपत पर उपभोक्ताओं को आधा बिल देना होता था, अब 1अगस्त 2025 से यह सीमा घटाकर सिर्फ 100 यूनिट कर दी गई है।"अब भाजपा का जन विरोधी दोहरा चरित्र जनता के सामने है, ओंकार साहू

      विधायक साहू ने इस फैसले को जनता के साथ धोखा बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस योजना के ज़रिए लाखों मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों को वास्तविक राहत दी थी। लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इस जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर दिया। महिलाओं को महतारी वंदन योजना में 1000 रुपये की सहायता दी जा रही है, लेकिन वही पैसा बिजली बिल, गैस और महंगाई के जरिए वसूला जा रहा है।उन्होंने याद दिलाया कि ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा भी अधूरा है। महंगाई की दोहरी मार – एक ओर रसोई का बजट बिगड़ रहा है और दूसरी ओर बिजली की बढ़ी हुई दरों ने आम लोगों की जेब ढीली कर दी है।विधायक ओंकार साहू ने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की इस जनविरोधी नीति के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top