शिव भक्तों का जोरातराई में भव्य स्वागत, आरती उतारकर मांगा गया ग्रामवासियों के लिए आशीर्वाद

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

भखारा:- ग्राम जोरातराई (अ) में बोल बम समिति के श्रद्धालु शिव भक्तों ने भूतेश्वर महादेव से जल अर्पित कर वापस लौटते समय पूरे गांव में गली-गली भ्रमण किया। इस दौरान भक्तिभाव से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला।

भक्तों के स्वागत में भाजपा जिला मंत्री रामस्वरूप साहू एवं ग्राम की सरपंच श्रीमती पूर्णिमा साहू ने अपने परिवार सहित भगवान शिव की आरती उतारी और श्रीफल भेंट कर शिवभक्तों का हृदय से सम्मान किया। उन्होंने भोलेनाथ से पूरे गांव एवं अपने परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।इस धार्मिक आयोजन में ग्रामवासियों की भी विशेष भागीदारी रही और पूरे गांव में शिव नाम की गूंज सुनाई दी। आयोजन के माध्यम से ग्राम में सामाजिक एकता और आस्था की अनुपम झलक देखने को मिली।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top