Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार बैठक सम्पन्न, प्रदेश महासचिव वदूद आलम रहे मौजूद

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:-  आज आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार एवं कार्यशैली पर चर्चा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कुरुद में आयोजित की गई।...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:-  आज आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार एवं कार्यशैली पर चर्चा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कुरुद में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव वदूद आलम तथा जिलाध्यक्ष विनोद सचदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक का उद्देश्य पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना और सदस्यता अभियान को गति देना रहा। प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों, उद्देश्यों और जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में इन क्षेत्रों की स्थिति निराशाजनक है।राज्य की मौजूदा सरकार बिजली जैसे जरूरी संसाधनों को बेच रही है, जबकि छत्तीसगढ़वासियों से अधिक दरों पर बिजली शुल्क वसूला जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बदतर हैअस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, और स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है।वदूद आलम ने कहा कि केजरीवाल जी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को झूठे आरोपों में फंसाकर दबाने की कोशिश की गई, लेकिन जनता के समर्थन से पार्टी मजबूत होती गई और गुजरात जैसे राज्यों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने दावा किया कि आगामी समय आम आदमी पार्टी का होगा और पार्टी बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेगी।

           बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद सचदेव ने संगठन की आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जल्द ही विधानसभा स्तर पर बैठकें होंगी, फिर जोन स्तर पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के हर स्कूल और अस्पताल में जाकर वहां की अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया जाएगा, जिसके लिए एक विशेष टीम का गठन कर लिया गया है।बैठक में ललित नगारची, राजनांदन सिन्हा, थानेश निर्मलकर, पुरोहित बंजारे, अजहर खान, चेतन सिन्हा, भीम साहू समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments