Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

Breaking: समाचार का हुआ असर...जिला मुख्य चिकित्सा कार्यालय में लगा पहचान बोर्ड

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:-  जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय धमतरी में लंबे समय से चली आ रही एक गंभीर अनियमितता क...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय धमतरी में लंबे समय से चली आ रही एक गंभीर अनियमितता का आखिरकार समाधान हो गया है। हमारे द्वारा उठाए गए समाचार का प्रत्यक्ष प्रभाव देखने को मिला है। पहले इस कार्यालय में कोई भी नाम-पता या पहचान दर्शाने वाला बोर्ड नहीं था, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानी होती थी।कार्यालय का कोई स्पष्ट पहचान चिन्ह नहीं होने के कारण नागरिकों को यहां तक पहुंचने में कठिनाई होती थी। लोगों को बार-बार पूछताछ करनी पड़ती थी, जिससे उनका समय और श्रम दोनों व्यर्थ होते थे। यह एक ऐसा कार्यालय है जहां से पूरे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं संचालित होती हैं, ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर नाम-पता का बोर्ड न होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता था।

समाचार का असर..मीडिया द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अब कार्यालय के बाहर स्पष्ट और बड़ा बोर्ड लगा दिया गया है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि अब "मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला - धमतरी (छ.ग.)" का स्पष्ट बोर्ड कार्यालय के मुख्य द्वार पर लगा दिया गया है।इस सुधार से आम लोगों को अब कार्यालय तक आसानी से पहुंचने में सुविधा होगी, साथ ही प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही भी बनी रहेगी।

No comments