ग्राम पंचायत लीलर में 21 लाख की गौरव पथ स्वीकृति, विधायक ओंकार साहू को ग्रामीणों ने जताया आभार

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम पंचायत लीलर में 21 लाख रुपए की लागत से गौरव पथ निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि गौरव पथ बनने से गांव की सुंदरता और गरिमा में वृद्धि होगी तथा नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। यह मार्ग लीलर गांव के विकास की नई पहचान बनेगा।

         विधायक ओंकार साहू ने कहा कि ग्रामीण अंचल के सर्वांगीण विकास और जनसुविधाओं को सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। लीलर ग्राम में गौरव पथ का निर्माण इसी संकल्प का प्रतीक है।इस अवसर पर मुख्य रूप से जोन अध्यक्ष सूर्या नेताम, सरपंच हेमंत नेताम, सखाराम नेताम, अगस्त नेताम, कल्याण नेताम, कार्तिक दिवान, नितेश दिवान, सिद्ध निषाद एवं लीलाराम मंडावी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top