Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छाती में गणेश महोत्सव की धूम, ग्यारह दिनों तक होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  छाती/कुरुद:- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवदुर्गा गणेशोत्सव समिति, बाजार चौक छाती द्वारा गणेश महोत्सव का शुभारंभ श्रद्...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

छाती/कुरुद:- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवदुर्गा गणेशोत्सव समिति, बाजार चौक छाती द्वारा गणेश महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। बाजार चौक में गणेश जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ संपन्न हुई।

      तामेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री गणेश महोत्सव ग्यारह दिनों तक चलेगा। इस अवधि में प्रतिदिन विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।आयोजन में समिति के सदस्य शुभम यदु, प्रमोद चंद्राकर, ओमप्रकाश साहू, तामेश साहू, सत्यव्रत चंद्राकर, हरीश चंद्राकर, ओंकार कंवर, केदार साहू, भावेश साहू, गोलू चंद्राकर, अमन चंद्राकर, लक्की चंद्राकर, मोंटी चंद्राकर सहित अन्य सक्रिय रहे।

No comments