Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रभु श्रीराम का जीवन आदर्श, मर्यादा और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है : रंजना साहू

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्राम रत्नाबांधा में रामभक्ति की एक अद्भुत छटा उस समय देखने को मिली जब RBD ग्रुप एवं समस्त ग्रामवासियों के ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम रत्नाबांधा में रामभक्ति की एक अद्भुत छटा उस समय देखने को मिली जब RBD ग्रुप एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। श्रीमती रंजना साहू ने सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली कि कामना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन आदर्श, मर्यादा और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। उनके आदर्शों को अपनाकर हम अपने जीवन को न केवल सफल बना सकते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा में भी योगदान दे सकते हैं, उन्होंने आगे कहा कि राम नाम ही कलियुग में मोक्ष का एकमात्र माध्यम है।

रामधुन, भक्ति और सत्संग के माध्यम से हम अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।सदभाव, भक्ति और एकता का संदेश देने वाले इस आयोजन ने ग्रामीण जनजीवन में एक नई चेतना का संचार किया। श्रीमती रंजना साहू ने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को इस सुंदर आयोजन के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किए‌। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है।
ग्राम रत्नाबांधा की जागरूकता और सहभागिता प्रशंसनीय है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। श्रीमती धनेश्वरी साहू ने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह आयोजन ग्रामीण संस्कृति की जीवंत मिसाल है। भक्ति संध्या में राम नाम की गूंज और भजन-कीर्तन से समस्त वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रामधुनी मंडलियों ने विभिन्न कथाओं को श्रोतादीर्घा को परोसे, जिसको सुनकर बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं सहित सभी ने बढ़-चढ़कर रामधुनी कार्यक्रम का आनंद लिए।

No comments