छेरछेरा पूर्णिमा पर 3जनवरी को ग्राम भुसरेंगा में लगेगी मंडई

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- छेरछेरा पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम भुसरेंगा में दिनांक 3 जनवरी को पारंपरिक मंडई मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जाएगा। मंडई का शुभारंभ विधिवत देव पूजा के पश्चात किया जाएगा, जिसमें ग्राम प्रमुखों एवं आमंत्रित अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है।

     मनोरंजन के लिए रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोककला मंच, अभनपुर द्वारा “चिंहा” की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।उक्त जानकारी ग्राम विकास समिति के सचिव विजय कुमार साहू ने दी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top