छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- शांति नगर कुरूद निवासी केजूराम सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने भागवत कथा व्यास का सम्मान किया, भागवत पुराण की आरती उतारी तथा श्रद्धापूर्वक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत मनोहारी एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रोताओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा हमारे जीवन में प्रेम, क्षमा, सहयोग और आत्मसंतोष जैसे श्रेष्ठ गुणों को जागृत करती है। प्रभु के चरणों में रहकर ही सच्ची समाज सेवा सार्थक होती है। प्रभु की कृपा से ही मनुष्य को श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होता है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केजूराम सिन्हा, भेजूराम सिन्हा, उत्तम सिन्हा, राज देवांगन, भूषण देवांगन, रामायण साहू, चोवाराम साहू, रामप्रसाद सिन्हा, कामता सिन्हा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।


