चोरभट्टी में शीतकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, तरसीवा की टीम बनी विजेता

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- विधानसभा अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी में आयोजित शीतकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित धमतरी जिले की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद तरसीवा की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि चोरभट्टी की टीम उपविजेता रही और बगौद की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के समापन समारोह में कुरूद नगर पालिका के उपाध्यक्ष एवं विधानसभा युवक अध्यक्ष देवव्रत साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि चोरभट्टी का यह मैदान उनके बचपन की यादों से जुड़ा है। करीब 20 वर्ष पूर्व रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्होंने इसी मैदान पर अपनी टीम की पहली जर्सी पहनकर क्रिकेट खेला था। आज फिर उसी मैदान पर युवाओं का जोश, खेल भावना और आयोजकों का समर्पण देखकर उन्हें अत्यंत हर्ष हो रहा है।

        मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल अनुशासन, एकता और स्वस्थ समाज की मजबूत नींव रखते हैं। क्षेत्र के युवाओं से उन्होंने खेल के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों और नशे के खिलाफ अभियान चलाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।समापन कार्यक्रम में पंच ठाकुर राम साहू, पंच सुरेंद्र कुमार साहू, भीषम साहू, एवन साहू, आयोजन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र साहू, उपाध्यक्ष हरिशचंद यादव, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर तारक, कप्तान विजय कुमार तारक सहित सदस्यगण गोपी, सागर, मनीष, हर्ष, राहुल, ऋषिराज, नीरज, विशु तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top