Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में भारत ने बनाई मजबूत पहचान - रंजना साहू

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:-  सुन्दरगंज वार्ड स्थित बीएलओ टू श्री विजय शर्मा के निवास पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- सुन्दरगंज वार्ड स्थित बीएलओ टू श्री विजय शर्मा के निवास पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू की उपस्थिति में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ की गई। इसके पश्चात सभी ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना।

      प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में वर्ष 2025 में भारत की वैश्विक भूमिका, मजबूत होती अर्थव्यवस्था, सशक्त विदेश नीति, खेलकूद में बढ़ती उपलब्धियां तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से भारत की गौरवशाली पहचान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए देशवासियों को नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।मन की बात कार्यक्रम के पश्चात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक एवं राष्ट्रीय विषयों (SIR) को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

       इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में देशवासियों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। आज भारत आत्मविश्वास के साथ विश्व मंच पर खड़ा है। अर्थव्यवस्था से लेकर विदेश नीति, खेल से लेकर संस्कृति तक भारत ने हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में बीएलओ टू श्री विजय शर्मा, ललित मानिक, श्रवण मरकाम, सीताराम शर्मा, सतीश शर्मा, जवाहर शर्मा, मीना शर्मा, शारदा शर्मा, उपेंद्र ठाकुर, खेदूराम ध्रुव, हरिश साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments