Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

Kurud: धान खरीदी केन्द्रों में निगरानी समिति का गठन, किसानों की समस्याओं पर रखी जाएगी "नजर – आशीष शर्मा

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में पारदर्शिता एवं किसा...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में पारदर्शिता एवं किसानों को राहत दिलाने के उद्देश्य से निगरानी समिति का गठन किया गया है। यह गठन प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी नीलम चन्द्राकर के निर्देशानुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में जोन अध्यक्षों की सहमति से किया गया।

             ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि धान खरीदी प्रारंभ हुए एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कई खरीदी केन्द्रों में अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। किसानों को तौल, भुगतान, टोकन, बारदाना एवं अन्य प्रक्रियाओं में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस पार्टी ने प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र में स्थानीय स्तर पर निगरानी समिति गठित की है, जो किसानों की मदद करेगी तथा उनकी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएगी। उन्होंने कहा कि निगरानी समिति का मुख्य उद्देश्य धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना, किसानों के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता या शोषण को रोकना तथा समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। समिति के सदस्य नियमित रूप से खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे और गड़बड़ियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

            ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कुरूद, सिवनी कला, गुदगुदा, कुहकुहा, कोडबोड, मंदरौद, गाडाडीह, नारी, मौरीकला, बगौद, करगा, भाटागांव, चर्रा, कातलबोड, दर्रा, दरबा, सिर्री एवं जीजामगांव सहित समस्त धान खरीदी केन्द्रों के लिए अलग-अलग निगरानी समितियों में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीण प्रतिनिधियों को नियुक्त किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और यदि कहीं भी लापरवाही या भ्रष्टाचार सामने आता है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

No comments