Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धमतरी पुलिस का वर्ष 2025 का लेखा-जोखा: अपराधों में 35% तक कमी, सभी बड़े मामले सुलझे, सड़क सुरक्षा में उल्लेखनीय सफलता

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धमतरी पुलिस द्वारा वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वर्ष 2025 का विस्तृत ल...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धमतरी पुलिस द्वारा वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वर्ष 2025 का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पुलिस ने बीते वर्ष की उपलब्धियों के साथ वर्ष 2026 की प्राथमिकताओं को भी साझा किया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में अपराध नियंत्रण, गंभीर अपराधों के त्वरित खुलासे, साइबर अपराध रोकथाम, संगठित अपराध के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और जनहित के मामलों में उल्लेखनीय सफलता मिली है।

अपराधों में बड़ी गिरावट...वर्ष 2024 में जहां कुल 2370 अपराध दर्ज हुए थे, वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 1529 रह गई। इस प्रकार कुल अपराधों में 35.50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।भादवि/बीएनएस के अंतर्गत दर्ज अपराध 1684 से घटकर 1052 रह गए, यानी 37.52 प्रतिशत की कमी। वर्ष 2025 में कुल 1439 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

जघन्य अपराधों की स्थिति

हत्या: वर्ष 2025 में 25 प्रकरण, सभी मामलों में 61 आरोपी गिरफ्तार।

हत्या का प्रयास: 25 प्रकरण, 55 आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस के अनुसार चाकू व धारदार हथियारों से जुड़े मामलों में सख्त धाराओं के कारण कुछ मामलों में संख्या बढ़ी।

इन अपराधों में उल्लेखनीय कमी

लूट (44.44%), नकबजनी (43.51%), चोरी (45.71%), बलात्कार (21.95%), अपहरण (23.52%), शीलभंग (58.60%), खयानत (50%) सहित अधिकांश अपराधों में गिरावट दर्ज की गई।

सम्पत्ति अपराध व बरामदगी

सम्पत्ति संबंधी अपराधों में 41.86 प्रतिशत की कमी आई।

कुल अपहृत सम्पत्ति 84.26 लाख रुपये रही, जिसमें से 59.74 लाख रुपये बरामद किए गए। कुल बरामदगी प्रतिशत 70.90% रहा।

नशा व हथियारों पर सख्ती

एनडीपीएस एक्ट: 51 प्रकरण, 80 आरोपी गिरफ्तार (31.37% अधिक कार्रवाई)।

आर्म्स एक्ट: 39 प्रकरण, 41 आरोपी, 30% अधिक कार्रवाई।

महिला व बाल सुरक्षा

महिला संबंधी अपराध 301 से घटकर 179 रह गए, यानी लगभग 40.5% की कमी।

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुम बालक-बालिकाओं की त्वरित दस्तयाबी में भी सुधार हुआ।

सड़क सुरक्षा में उपलब्धि

वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में 20.05%, मृतकों की संख्या में 8.67% और घायलों में 31.26% की कमी दर्ज की गई।

प्रवर्तन कार्यवाही में 111.76% की वृद्धि के साथ 1.33 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई।

प्रमुख खुलासे व उपलब्धियां

बरड़िया ज्वैलर्स डकैती, अन्नपूर्णा ढाबा हत्याकांड, अंतरराज्यीय ठगी गिरोह, मंदिरों में चोरी, वाहन चोर गिरोह, पुराने क्लूलेस मामलों का खुलासा सहित वर्षभर में सभी बड़े मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। नक्सली डम्प बरामदगी, गुंडा-बदमाशों की परेड और जिला बदर की कार्रवाई भी की गई।

जनजागरूकता अभियान

वर्ष 2025 में 278 यातायात व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनसे 74,641 नागरिक लाभान्वित हुए।

2026 की प्राथमिकताएं

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2026 में भी जिले को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और नशा मुक्त बनाए रखना प्राथमिकता रहेगी। सड़क दुर्घटनाओं में और कमी तथा अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक व जनसहयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक का संदेश:

“धमतरी पुलिस जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधियों के विरुद्ध सख्त और सतत कार्रवाई जारी रहेगी तथा जनसहयोग से पुलिसिंग को और मजबूत किया जाएगा।”


No comments