निषाद समाज की एकता का प्रतीक बना गुहा निषाद जयंती समारोह, ग्राम बरना में आयोजन संपन्न

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी: ग्राम बरना में निषाद (केवट) एवं ढीमर समाज के संयुक्त तत्वाधान में भक्त शिरोमणि गुहा निषाद जी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने गुहा निषाद जी के जीवन, त्याग और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

         जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री नेहरू निषाद, अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश निषाद, अध्यक्ष 22 पाली डोंगेश्वर क्षेत्र देवपुर ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में फगनू राम निषाद, पूर्व अध्यक्ष 22 पाली डोंगेश्वर देवपुर, केशव राम साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, दीपक पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत बरना, दिलीप निषाद (सैनिक), ममता निषाद, पूर्व सदस्य जनपद पंचायत सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

          अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि भक्त शिरोमणि गुहा निषाद जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समरसता, एकता और सामाजिक जागरूकता को और मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान समाज बंधुओं एवं ग्रामीणजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। अंत में आयोजकों द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top