Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

Durg: रवेलीडीह,पोटिया और ढौर में धड़ल्ले से मुरुम का अवैध उत्खनन...शासन को रोज लाखों का नुकसान...आमजन की जान पर खतरा..

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  दुर्ग:- जिले में मुरुम के अवैध उत्खनन का कारोबार खुलेआम जारी है और उत्खनन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रह...

 





छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

दुर्ग:- जिले में मुरुम के अवैध उत्खनन का कारोबार खुलेआम जारी है और उत्खनन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। रवेलीडीह, ढौर और पोटिया गांव में खनिज विभाग की अनुमति और रॉयल्टी पर्ची के बिना मुरुम का उत्खनन व परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है। सैकड़ों वाहनों के माध्यम से प्रतिदिन मुरुम की ढुलाई हो रही है, जिससे शासन-प्रशासन को रोजाना लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरुम माफिया दिन-रात नियमों को ताक पर रखकर उत्खनन में जुटे हुए हैं। इस अवैध गतिविधि से न केवल सरकारी राजस्व प्रभावित हो रहा है, बल्कि पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।

          सबसे गंभीर पहलू यह है कि चंद पैसों के लालच में मुरुम चोर उत्खनन के बाद तालाबनुमा गहरे गड्ढे छोड़ दे रहे हैं, जो आम लोगों के लिए मौत का कुआं बनते जा रहे हैं। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में जलभराव होने से खतरा और बढ़ जाता है। निस्तारी या अन्य दैनिक कार्यों के लिए इन स्थानों पर पहुंचने वाले ग्रामीण कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।

           ब  इस खतरे का जीता-जागता उदाहरण करीब एक वर्ष पूर्व कुम्हारी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा है, जहां अवैध उत्खनन कर बनाई गई खाईनुमा गड्ढे में एक बस समा गई थी। इस हादसे में दर्जन से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बावजूद जिले में अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पाया है।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध उत्खनन की शिकायतें कई बार संबंधित विभागों तक पहुंचाई गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा अवैध कारोबार खनिज विभाग की नाक के नीचे संचालित हो रहा है।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या फिर समय रहते अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई कर आम जनता की जान और सरकारी राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

No comments