सिवनीखुर्द में शहीद मिंधू कुम्हार जी की जन्म जयंती पर जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू ने समाज हित में की "बड़ी घोषणा

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम सिवनी खुर्द में शहीद मिंधू कुम्हार जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर समाजजनों द्वारा "भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल, ग्राम सरपंच श्रीमती धनेश्वरी साहू, सेतु प्रजापति, विजय प्रजापति, तोरण चक्रधारी, हीरामन पांडे, रीवा प्रजापति, परशुराम जी (शिक्षक) सहित समाज के प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज भवन में एकत्रित होकर कलश यात्रा के साथ किया गया, जिसके पश्चात गांव की गलियों में शोभा यात्रा निकाली गई।

       मुख्य अतिथि केशव साहू ने अपने उद्बोधन में कुंभकार समाज के सामाजिक जीवन में योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों से शिक्षा के प्रति जागरूक रहने, बच्चों को संस्कारवान बनाने एवं समाज के प्रति सजग रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने शहीद मिंधू कुम्हार जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर कुंभकार समाज की मांग पर किचन सेट निर्माण हेतु जनपद निधि से 1 लाख रुपये की घोषणा की गई, जिसका समाजजनों ने हर्ष और तालियों के साथ स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top