जनपद मगरलोड़ में कर्मचारी की चतुराई पड़ी भारी, लाखों की गड़बड़ी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मगरलोड़:- जनपद पंचायत मगरलोड में शासकीय राशि के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। ऑनलाइन गेमिंग की लत में फंसे जनपद पंचायत में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर ने करीब 8 लाख 52 हजार 795 रुपये का गबन कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जनपद पंचायत मगरलोड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्या ठाकुर द्वारा 16 जनवरी को थाना मगरलोड में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि कार्यालय में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर धमेन्द्र साहू द्वारा गंभीर वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी की गई है। कैसे हुआ घोटाला

       जांच में सामने आया कि आरोपी ने जनपद पंचायत कार्यालय से 6 शासकीय चेक चोरी किए और उन पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर राशि आहरित की। इसके बाद कुल ₹8,52,795 की राशि अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं एक्सिस बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली। इन धाराओं में अपराध दर्ज थाना मगरलोड में आरोपी के खिलाफ धारा 305(ई), 318(4), 338, 336, 340 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। बैंक जांच में हुआ बड़ा खुलासा विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए

            बैंक ऑफ बड़ौदा (भैसमुंडी एवं मेघा शाखा) से लेन-देन के दस्तावेज प्राप्त किए RTGS हेतु प्रयुक्त फर्जी हस्ताक्षरयुक्त पत्रों की जांच की आरोपी के SBI खाते की ट्रांजेक्शन डिटेल खंगाली जांच में यह तथ्य सामने आया कि 01 जुलाई 2025 से 03 जनवरी 2026 के बीच आरोपी के खाते में ₹8,22,795 की राशि अंतरित हुई। ऑनलाइन गेमिंग में उड़ाई शासकीय रकम...आरोपी ने अपने मेमोरेंडम कथन में स्वीकार किया कि उसने गबन की पूरी राशि ऑनलाइन गेमिंग ऐप “LM Application” के माध्यम से खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से संबंधित मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तारी और जेल भेजा गया पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी धमेन्द्र साहू (36 वर्ष) पिता – परसादी राम साहू निवासी – नवागांव, थाना मगरलोड, जिला धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top